Aditya L1 live Launching: आदित्य-L1 आज 11.50 बजे भरेगा उड़ान, जानिए कहां और कैसे देखें लाइव

Aditya L1 Mission Launching live: चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होने के बाद अब भारत देश के साथ-साथ पूरे विश्व की निगाहें ISRO के सूर्य मिशन यानि कि Aditya-L1 पर टिकी हुई हैं। इस मिशन का काउंटडाउन भी शुरू हो गया है। आपको बता दें कि श्रीहरिकोटा के लॉन्चिंग सेंटर से आदित्य-L1 मिशन को आज 11 बजकर 50 मिनट पर लॉन्च किया जाने वाला है।

Aditya L1 Launching: आज 11.50 बजे उड़ान भरेगा आदित्य L-1, देखें लाइव लॉन्चिंग

Aditya L1 Mission Launching live: चंद्रयान-3 की चांद पर सफ़लतापूर्वक लैंड करने के बाद भारत अब सूरज की ओर छलांग लगाने के लिए तैयार है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) आज 11:50 बजे श्रीहरिकोटा से आदित्य-एल 1 मिशन को लॉन्च करने जा रहा है। इस मिशन को व्हीकल PSLV-C57 से लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि आदित्य-L1 के लॉन्चिंग से लेकर ऑर्बिट इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया में तीन चरण होने वाले हैं।

Aditya L1 live Launching

Whatsapp GroupJoin
Telegram channelJoin

इस सूर्य मिशन का प्रमुख उद्देश्य L1 के चारों ओर की कक्षा से सूर्य का अध्ययन करना। ISRO के वैज्ञानिक के अनुसार, आदित्य L1 को पृथ्वी से निकलने और लैग्रैंज प्वाइंट तक पहुंचने में करीब 125 दिन यानी लगभग 4 महीने का समय लगने वाला है।

The launch can be watched LIVE

on ISRO Website https://t.co/osrHMk7MZL

Aditya L1 live Launching: कब और कहां से होगा लॉन्च देखे लाइव

चंद्रमा की दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की साफ्ट लैंडिंग होने के बाद अब भारत देश के साथ-साथ पूरे विश्व की निगाहें ISRO के सूर्य मिशन यानि कि Aditya-L1 पर टिकी हुई हैं। इस मिशन का काउंटडाउन भी शुरू हो गया है। आपको बता दें कि श्रीहरिकोटा के लॉन्चिंग सेंटर से आदित्य-L1 मिशन को आज 11 बजकर 50 मिनट पर लॉन्च किया जाने वाला है। आदित्य-L1 मिशन की लॉन्चिंग को ISRO लाइव स्ट्रीम करेगा। आपको बता दूं कि लाइव स्ट्रीम लॉन्च से 30 मिनट पहले दोपहर 11 बजकर 20 मिनट से शुरू किया जायेगा। जिसे चाहें तो आप ISRO की आधिकारिक वेबसाइट (www.isro.gov.in), DD नेशनल TV चैनल या फिर ISRO के आधिकारिक फेसबुक पेज (www.facebook.com/ISRO) और YouTube पर देख सकते हैं।

Aditya L1 live Launching

Aditya L1 Mission live Launching: 5 चरणों में पूरा होगा सूरज तक सफर

ISRO के वैज्ञानिकों के मुताबिक, Aditya L1 को पृथ्वी से निकलने और लैग्रैंज प्वाइंट तक पहुंचने में करीब 125 दिन यानी लगभग 4 महीने का समय लगने वाला है। मिली जानकारी के मुताबिक़, धरती से सूरज तक का सफर पांच चरणों में पूरा होगा।

  • पहला फेज : PSLV-C57 रॉकेट से लॉन्च
  • दूसरा फेज : पृथ्वी के चारों ओर ऑर्बिट का विस्तार
  • तीसरा फेज : स्फेयर ऑफ इंफ्लूएंस से बाहर
  • चौथा फेज : क्रूज फेज
  • पांचवां फेज : हैलो ऑर्बिट L1 प्वाइंट

Aditya L1 Mission: आदित्य-एल 1 में क्या है ? खास बात

Aditya L 1 Mission भारत के इसरो का पहला सोलर मिशन है। इसे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स ने बनाया है। इसमें 7 पेलोड्स हैं। जिनमें से 6 पेलोड्स इसरो और अन्य संस्थानों ने बनाया है। Aditya L1 स्पेसक्राफ्ट को धरती और सूरज के बीच L1 ऑर्बिट में रखा जाएगा। Aditya L1 Mission धरती से 15 लाख किलोमीटर दूर स्थित इस प्वाइंट से सूरज की स्टडी करेगा। और सूरज के करीब तक नहीं जाएगा।

Aditya L1 live Launching

Aditya L1 Mission Update: जानिए क्यों सूर्य के तापमान में नहीं जलेगा आदित्य मिशन ?

आपको बता दें कि सूरज की सतह से थोड़ा ऊपर यानी फोटोस्फेयर का तापमान करीब 5500 डिग्री सेल्सियस होता है। सूर्य के केंद्र का अधिकतम तापमान 1.50 करोड़ डिग्री सेल्सियस होता है। इसलिए किसी यान या स्पेसक्राफ्ट का वहां जाना संभव नहीं है। धरती पर इंसानों द्वारा बनाई गई कोई ऐसी वस्तु नहीं है, जो सूरज की गर्मी को बर्दाश्त कर पाए। इसलिए Aditya L1 Mission को सूरज से उचित दूरी पर रखा जायेगा। फिर सूरज के आसपास से गुजारा जायेगा। ISRO आज सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर Aditya L1 Mission को श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join