Chandrayaan 3 Moon Landing Live: भारत देश चांद पर बड़ी उपलब्धि हासिल करने की कगार पर खड़ा है। चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल चांद की कक्षा में पिछले 2 दिनों से चक्कर लगा रहा है और जल्द ही लैंडिंग करने वाला है। चांद पर लैंडिंग होने के बाद चंद्रयान-3 हमें पानी, जल स्रोतों और खनिजों की पहचान करने में मदद करेगा।
Chandrayaan 3 Landing Live: 23 अगस्त को चंद्रयान- 3 की होगी सफल लैंडिंग
चंद्रमा पर खोज बीन करने के लिए भारत हो नहीं बल्कि कई अन्य देश जैसी चीन, रूस, अमेरिका कोशिश कर रहे हैं। चांद पर उतरना कितना मुश्किल है, इसका अंदाज़ा लगाने के लिए आप रूस के लूना-25 को ही देख लीजिए। हमे अपने वैज्ञानिकों पर पूरा यकीन है कि 23 अगस्त को सफल लैंडिंग होगी।
Chandrayaan 3 Landing Problem: 23 अगस्त को लैंडिंग होने में होगी समस्या, ISRO के वैज्ञानिकों की बड़ी चिंता
23 अगस्त को चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरेगा। चंद्रायन 3 के चांद पर उतरने के दो घंटे पहले, हमारे वैज्ञानिक लैंडर मॉड्यूल की स्थिति और चंद्रमा पर स्थितियों के आधार पर ये निर्णय लेंगे कि उस समय इसे उतारना उचित होगा या नहीं। यदि कोई भी कारक अनुकूल नहीं लगता है, तो इस 4 दिन बाद यानी कि 27 अगस्त को चंद्रमा पर उतरेंगे। हालांकि कोई समस्या नहीं होनी चाहिए और हम 23 अगस्त को ही मॉड्यूल को चंद्रमा पर उतारने में सक्षम होंगे।
Chandrayaan 3 Landing Live: बड़ी खुशखबरी, चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर से मिला चंद्रयान-3
चांद की ओर बढ़ रहे चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल का चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर से संपर्क हो गया है। इसरो ने इस बारे में बताया कि स्वागत है दोस्त- चंद्रयान-2 ऑर्बिटर ने औपचारिक रूप से चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल का स्वागत किया। दोनों के बीच दोतरफा संवाद स्थापित हो गया है।
पूरे भारत देश के साथ-साथ दुनिया की नजरें इस समय चंद्रयान-3 पर टिकी हुईं है। सभी लोगों को 23 अगस्त की शाम का बेसब्री से इंतजार है। जब चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (LM) चांद की सतह पर उतरेगा। ISRO ने बताया है कि लैंडर की बुधवार (23 अगस्त) को शाम 06:04 मिनट पर चांद की सतह पर लैंडिंग की उम्मीद जताई जा रही है।
➤ यह भी पढ़ें